समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे युवा नेताओं (allahabad students election) का अखिलेश यादव ने सम्मान किया।

अखिलेश ने किया सम्मानित :

  • आज यूपी के सपा प्रदेश कार्यालय पर अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की थी।
  • इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद छात्रसंघ चुनाव में जीतने वाले नेताओं को सम्मानित किया।
  • बीते दिनों हुए इलाहाबाद छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्र सभा ने बड़ी जीत दर्ज की थी।
  • इसमें अध्यक्ष सहित 4 बड़े पदों पर सपा छात्र सभा ने कब्जा कर लिया था।
  • इस चुनाव में एबीवीपी को सिर्फ 1 पद पर ही जीत हासिल हो पायी थी।
  • अखिलेश यादव ने छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव सहित उपाध्यक्ष और उप मंत्री को सम्मानित किया।
  • इसके साथ ही अखिलेश ने प्रकाशन मंत्री अवधेश पटेल को भी चुनाव में जीतने पर सम्मानित किया।
  • इलाहाबाद छात्रसंघ चुनाव में अवनीश कुमार समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष बने थे।
  • चंदशेखर चौधरी समाजवादी छात्रसभा के उपाध्यक्ष बने थे।
  • ABVP के निर्भय कुमार द्विवेदी महामंत्री बने थे।
  • भरत सिंह समाजवादी छात्रसभा के संयुक्त सचिव बने थे।
  • अवधेश समाजवादी छात्रसभा के सांस्कृतिक सचिव बने थे।

ये भी पढ़ें, यूपी का एक और दिग्गज नेता होगा सपा में शामिल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें