उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 26 अक्टूबर को आगरा के दौरे पर रवाना हुए थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा जिले में पहुंच चुके हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 7.50 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे थे। गौरतलब है कि, अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 7 घंटे आगरा में बिताएंगे साथ ही दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ताज महल भी जायेंगे। इसी कड़ी में हम आपको ताज महल की कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं। जैसे कि ताज महल को 50 कुओं पर बनाया गया है। साथ ही ताज महल, पहली सेल्फी(taj mahal first selfie) और दी बीटल्स का कनेक्शन भी बताएँगे।

ताज महल के साथ पहली सेल्फी(taj mahal first selfie):

  • आज तक के सबसे चर्चित रॉक बैंड दी बीटल्स के गिटार प्लेयर जॉर्ज हैरिसन ताज महल घूमने पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने दुनिया की सबसे पहली सेल्फी ताज महल के साथ खींची थी।
  • गौरतलब है कि, दी बीटल्स का पूरा ग्रुप फरवरी 1968 में भारत के दौरे पर आया था,
  • जॉर्ज हैरिसन ने उसी दौरान यह तस्वीर खींची होगी, हालाँकि इस तस्वीर के समय की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
  • ज्ञात हो कि, यह सेल्फी फिश आई लेंस की मदद से खींची गयी थी।

ताजमहल का बदलता रंग(taj mahal first selfie):

  • क्या आप जानते हैं कि, ताज महल दिन के अलग-अलग समय अपना रंग बदलता है?
  • जी हाँ, ताज महल का रंग दिन के हिसाब से बदलता रहता है।
  • सुबह ताज महल का रंग गुलाबी होता है,
  • शाम को दूधिया और,
  • चांदनी रात में ताज महल को सुनहरा देखा जा सकता है।
  • विज्ञान के मुताबिक, ऐसा सूर्य की रौशनी के ताज के संगमरमर के पत्थर पर पड़ने से होता है।

असली कब्रें तहखाने में मौजूद(taj mahal first selfie):

  • ताज के भीतर पर्यटक जिन मजारों को देखते हैं वो मुमताज और शाहजहाँ की नहीं हैं।
  • असली कब्रें ताज महल के तहखाने में मौजूद हैं, जिसे साल में एक बार ही खोला जाता है।
  • तहखाने में राखी मुमताज की असली कब्र पर अल्लाह के 99 नाम खुदे हुए हैं।
  • वहीँ शाहजहाँ की कब्र पर उनके इंतकाल की तारीख लिखी हुई है।

ताजमहल के चारों ओर बांस का घेरा(taj mahal first selfie):

  • साल 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान ताज महल के मुख्य गुम्बद को चारों ओर बांस से घेर दिया गया था।
  • साथ ही उस पर हरे रंग की चादर भी डाल दी गयी थी।
  • ताकि ताज महल दुश्मनों को नजर न आये, और इसे किसी प्रकार की क्षति न हो।

अंग्रेजों ने नीलाम किया था ताज महल(taj mahal first selfie):

  • आपको ये जानकर हैरानी होगी की अंग्रेजों ने एक बार ताज महल को तोड़कर उसके कीमती पत्थरों को अपने साथ ले जाने की योजना बनायीं थी।
  • जिसके लिए बाकायदा नीलामी के लिए अख़बार में इश्तिहार भी दिया गया था।
  • तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड विलियम बैंटिक इस योजना के मास्टरमाइंड थे।
  • इतना ही नहीं मथुरा के सेठ लक्ष्मीचंद ने सात लाख की बोली लगाकर इसे खरीद लिया था।
  • हालाँकि बाद में ब्रिटिश संसद के दबाव में इस फैसले को वापस लिया गया था।

जब गायब हो गया था ताज महल(taj mahal first selfie):

  • साल 2000 नवम्बर 8 को ताज महल और उसको देखने पहुंचे पर्यटकों के लिए बेहद ख़ास दिन था।
  • जादूगर PC सोरकर जूनियर ने ऑप्टिकल साइंस के जरिये ताज महल को गायब करने का भ्रम पैदा कर दिया था।

ये भी पढ़ें: ताज विवाद: जब हाथ कटे मजदूरों ने लिया शाहजहाँ से बदला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें