उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को एक स्विस युगल के साथ मारपीट(swiss couple attack case) की गयी थी, जिसके बाद मामले में पुलिस ने उन सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  इसी क्रम में शुक्रवार 27 अक्टूबर को ADG जोन आगरा ने मामले में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।गौरतलब है कि, पुलिस ने कोर्ट में पेशी से पहले आगरा में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

ADG अजय आनंद ने की प्रेस वार्ता(swiss couple attack case):

  • पहचान करने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार।
  • 3 आरोपी नाबालिग और 2 आरोपी बालिग।
  • विदेशी युगल से मारपीट का वीडियो नही आया सामने।
  • ज्ञात हो कि, प्रेस वार्ता में पेश नही किये गए आरोपी।
  • सवालों के जबाब देने से बच रहे थे आरोपी।
  • प्रेस वार्ता कर अपनी पीठ थपथपा रहे है अधिकारी।
  • जबकि विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आयी थी पुलिस।

खून से लथपथ विदेशी पर्यटकों का वीडियो बनाते रहे राहगीर(swiss couple attack case):

  • जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने 30 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज के साथ भारत आए क्यून्टीन जेर्मी क्लॉर्क भारत घूमने आये हैं।
  • घटना रविवार के दोपहर करीब एक बजे की है।
  • स्विट्जरलैंड के लोसने निवासी क्वांटम क्लार्क और उनकी मित्र मैरी ड्राग फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे।
  • वह स्मारक देखने के बाद कस्बे से होते हुए तेरहा दरवाजे के नजदीक अरावली पहाड़ियों की तरफ चले गए।
  • वह पहाड़ी पर घूम ही रहे थे कि किसी सिरफिरे व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
  • जिससे क्वांटम के सिर और कान के पास चोट लगी, जबकि मैरी के हाथ में चोट आई।
  • चोटिल पर्यटकों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को दी तो उन्होंने घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें: विदेशी युगल पर हमला करने वाले ये 5 हुए गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें