आज उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तरखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत (uttarakhand cm trivendra singh rawat) पहुँचें हुए थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी दिखाई दी। ये कार्यक्रम उत्तरांचल उत्थान परिषद् की ओर से कराया गया था।

सीएम त्रिवेन्द्र का संबोधन :

  • आज उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उत्तरांचल उत्थान परिषद् की ओर से एक कार्यक्रम हुआ था।
  • इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने शिरकत की थी।
  • इस दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने बयान दिया।

uttarakhand cm trivendra singh rawat

  • सीएम रावत ने कहा कि महाकाल मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि महाकाल आस्था का विषय है, आस्था के सामने कोई समझौता नहीं हो पाता है।
  • इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रही थी।

uttarakhand cm trivendra singh rawat

रीता बहुगुणा ने की उत्तराखंड की तारीफ़ :

  • मंच से कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने अपने संबोधन में महिलाओं की तारीफ की।
  • उन्होंने कहा कि जब युवा कुछ ठान ले तो उसे करने से कोई नहीं रोक सकता है।
  • उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत गौरवशाली हैं कि हिमालय की कोख में हम पले-बढ़ें हैं।
  • रीता जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अभी भी बहुत अच्छे हैं और हमें उन सभी पर गर्व है।

uttarakhand cm trivendra singh rawat

  • उन्होंने कहा कि हमें जो पहले पलायन होता था, वो अब न हो इस पर चिंता करनी चाहिए।
  • कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब लोग कहते हैं हिन्दुस्तान की महिला बहुत पिछड़ी है तो उन्हें मैं उत्तराखंड का उदहारण देती हूँ।
  • मैं उनसे कहती हूँ कि चलो उत्तराखंड, वहां देखो महिलाएं कितना आगे पहुँच गई है।

https://youtu.be/cS7iaZ8zvjs

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें