उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव हाल ही में संपन्न हुए थे, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे बीते 1 दिसंबर को जारी किये गए थे, जिसके तहत उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के कुल तीन चरणों में हुए मतदान का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 16 नगर निगम में से 14 नगर निगम में जीत दर्ज की थी, इसके साथ ही बाकी अन्य दो नगर निगम में बसपा के प्रत्याशियों को जनता ने चुना था, इसी क्रम में मंगलवार 12 दिसंबर को नगर निगम में मेयर समेत पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था।

गोरखपुर नगर निगम के मेयर ने ली शपथ:

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों के परिणाम बीते 1 दिसंबर को घोषित किये गए थे।
  • जिसके बाद मंगलवार को जीते हुए प्रत्याशियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था।
  • गौरतलब है कि, इस दौरान गोरखपुर से भाजपा के मेयर सीताराम जायसवाल ने शपथ ली।
  • शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर क्लब में किया गया था।
  • मेयर पद की शपथ लेने के बाद सीताराम जायसवाल ने करीब 70 पार्षदों को भी शपथ दिलाई।
  • कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला,
  • कमिश्नर अनिल कुमार,
  • बीजेपी विधायक, डीएम और एसएसपी मौजूद रहे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें