उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद सभी पार्टियों में बगावत देखने को मिली थी। अब चुनाव खत्म होते ही ऐसे नेताओं पर कार्यवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ऐसे नेताओं को सख्त चेतावनी दे दी है।

अखिलेश यादव ने दी चेतावनी :

  • उत्तर प्रदेश में विरोधियों से ज्यादा सपा को अंदर के नेताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।
  • कई नेताओं ने तो पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
  • अब ऐसे नेताओं की खबर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुँच चुकी है।
  • कन्नौज में एक कार्यक्रम के लिए अखिलेश यादव पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान उन्हें खबर थी कि सपा के गढ़ कन्नौज में बगावत के सुर उठे लगे हैं।
  • यहाँ पर सपा का झंडा उठाकर चलने वालों ने ही पार्टी के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया है।
  • कन्नौज में सदर सीट, छिबरामऊ, गुरसायगंज में बगावातियों ने पार्टी से खिलाफत कर दी है।
  • सूत्रों के मुताबिक़ इन सभी नेताओं पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नजर रखे हुए हैं।
  • जब वे इन जगहों से गुजरे तो उनका तेवर पहले की तुलना में काफी अलग लग रहा था।
  • मिलने आये कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने चेतावनी के स्वर में बात की
  • अखिलेश ने कहा कि यहाँ क्या हो रहा, उन्हें सब खबरें हैं।
  • उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सभी की खबर ली जायेगी।
  • अखिलेश के इस बयान के बाद से सभी कार्यकर्ता काफी हैरान हैं
  • सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने कभी अखिलेश को इस रूप में नहीं देखा है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें