उत्तर प्रदेश वन विभाग आज से वन महोत्सव की शुरुआत कर रहा है। इस दौरान राजधानी समेत सूबे में कई जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

कुकरैल के सुगामऊ और जरहरा गांव से आगाज:

  • सूबे में वन विभाग आज से वन महोत्सव मना रहा है।
  • जो 1 से 7 जुलाई तक मनाया जायेगा।
  • इस दौरान राजधानी समेत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
  • महोत्सव की शुरुआत कुकरैल के सुगामऊ और जरहरा गांव में 1100 पौधे लगाकर की जाएगी।
  • इस दौरान जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ० एसपी यादव, वन मंत्री दुर्गा यादव, वन राज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय, केजीएमयू के डॉक्टर्स, कई विद्यार्थी मौजूद रहेंगे।
  • वन महोत्सव के दौरान वन विभाग एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड भी बनाएगा।

पिछले साल लगे थे 5 करोड़ पौधे:

  •  उत्तर प्रदेश वन एवं वन्य जीव विभाग आज से सूबे में वन महोत्सव की शुरुआत कर रहा है।
  • साल 2015 में भी वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक मनाया गया था।
  • इस दौरान प्रदेश वन विभाग ने एक हफ्ते के भीतर करीब 5 करोड़ पौधे लगाये थे।
  • जिस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि, हमें 5 नहीं 10 करोड़ पौधे लगाने की बात कही थी।
  • जिस पर वन विभाग ने इस बार ने एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का फैसला लिया है।
  • गौरतलब है कि, एक दिन में इतने पौधे लगाकर वन विभाग एक नया कीर्तिमान बना लेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें