उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का दूसरा चरण आज शुरू हो गया है। निकाय चुनाव में सभी नेता अपने गृहनगर में जाकर मत का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मतदान किया और बाहर आते ही बड़ा बयान दिया।


  • अमर सिंह ने दिया बयान :

    • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का दूसरा चरण आज शुरू हो चुका है।
    • छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोग अपने घरों से निकलकर भरे संख्या में मतदान केंद्र पहुँच रहे हैं।
    • तमाम बड़े नेता भी गृहनगर में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
    • सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने गाजियाबाद में मतदान किया।
    • बाहर आकर उन्होंने इशारों में बताया कि उन्होंने किस पार्टी को अपना वोट दिया है।
    • अमर सिंह ने कहा कि जिसके साथ देश सुरक्षित रहे और आगे बढ़े, ऐसे दल को मैंने अपना वोट दिया है।
    • उन्होंने कहा कि मतदान करना जरूरी है क्योंकि ये लोकतंत्र का सबसे बड़ा औजार है।
    • वोट करने से बटन दबाते ही जनता चाहे तो पूरी व्यवस्था बदल सकती है।
    • साथ ही अमर सिंह ने कहा कि ये चुनाव सीएम योगी की नहीं बल्कि अखिलेश यादव की अग्नि परीक्षा है।
    • उन्होंने कहा कि अखिलेश को भ्रम था कि उनके हाथ हिलाते ही उन्हें वोट मिल जायेंगे।
    • अमर सिंह ने कहा कि सपा के तत्कालीन मतदाताओं को सब कुछ दिखने लगा है।
    • उन्होंने कहा कि मुझे पहले ही भविष्य पता चल गया था इसीलिए मैंने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था।
    • अमर सिंह ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी इस चुनाव में जीतती है तो ये उनके लिए संजीवनी साबित होगा।
    • राहुल गांधी पर अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने गठबंधन किया तब जाकर सिर्फ 7 सीटें आयी थी।
    • मुलायम सिंह पर उन्होंने कहा कि जब कारसेवकों पर गोली चली तब मैं सपा में नहीं था।
    • साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम पहले अल्लाह करते थे कि हमने आपको बचा लिया वही अब कृष्ण-कृष्ण कर रहे हैं।
    • उन्होंने कहा कि कृष्ण-राम हैं तो विष्णु के अवतार और हम भी ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों को मानते हैं।
    • अमर सिंह ने कहा कि इनके नाम पर नमाजवादी पार्टी के लोग राजनैतिक रोटियाँ न सेंकें तो अच्छा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें