केंद्र सरकार देश में विश्व रामायण सम्मेलन कराने की योजना बना रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हो सकता है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी रणनीति:

  • केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विश्व रामायण सम्मेलन करा सकती है।
  • हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • यह सम्मेलन केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले करा सकती है।
  • जानकारों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी पर राम मंदिर बनाने का दबाव बढ़ता है जा रहा है।
  • इसके अलावा विश्व हिन्दू परिषद के नेता भी समय-समय पर मंदिर निर्माण की बात को दोहराते रहते हैं।
  • साथ ही कई हिन्दू संगठन भी भाजपा पर लगातार राम मंदिर के निर्माण का दबाव बना रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, राम मंदिर का मुद्दा अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और केंद्र सरकार इस पर अभी कुछ भी नहीं बोल रहा है।

धर्म संसद ने सुनाया फैसला:

  • उत्तर प्रदेश में जहाँ केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण के तहत विश्व रामायण सम्मेलन कराने की योजना बना रही है।
  • वहीँ धर्म संसद और अखिल भारतीय संत सम्मेलन ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 9 नवम्बर की तारीख पर अपना फैसला सुनाया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें