उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से रेल हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, इसी क्रम में शुक्रवार 24 नवम्बर को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में एक रेल हादसा हो गया है, सूबे के चित्रकूट जिले में वास्को डी गामा एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है, हादसे में 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं, वहीँ हादसे में मरने वालों की संख्या 3 है। प्रथम दृष्टया यह हादसा रेल पटरी टूटे होने के चलते होना बताया जा रहा है।

वास्को डी गामा ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतरे:

  • सूबे में लगातार हो रहे ट्रेन हादसों के बीच शुक्रवार को एक और हादसा हो गया है।
  • जिसके तहत वास्को डी गामा ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
  • शुरूआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में जहाँ 13 लोग घायल हैं वहीँ मृतकों की संख्या 3 बतायी जा रही है।
  • रेल हादसा चित्रकूट के मानिकपुर स्टेशन के पास सुबह करीब 4.20 के आस-पास हुआ था।
  • हादसे के बाद इलाहाबाद से एक मेडिकल टीम को चित्रकूट रवाना किया गया है।
  • गौरतलब है कि, यह ट्रेन गोवा के मडगांव स्टेशन से चलकर पटना जा रही थी।

हादसे की वजह साफ़ नहीं:

  • सूबे के चित्रकूट जिले में वास्को डी गामा ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
  • जिसके बाद हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश लॉ एंड आर्डर ने स्थानीय लोगों के हवाले से जानकारी दी है कि, हादसा पटरी टूटने की वजह से हुआ है।
  • वहीँ चित्रकूट डीएम शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि, हादसे की वजह अभी साफ़ नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें