यूपी के हरदोई जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज के नीचे आ गिरी। घटना होने से मौके पर हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरु किया। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस घटना में अब तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 35 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नजदीकी अस्पतालों में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

गोपामऊ से आ रही थी यात्रियों से भरी बस

  • जानकारी के मुताबिक, गोपामऊ से यात्रियों से भरी एक निजी बस हरदोई आ रही थी।
  • बस रेलवेगंज में ओवर ब्रिज पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई।
  • अनियंत्रित बस पुल की रेलिंग से टकराने के बाद नीचे जा गिरी।
  • बस के नीचे गिरने से अफरा-तफरी मच गई।
  • बस में सवार यात्री चिल्लाने लगे।
  • चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर दौड़े राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया है।
  • यात्रियों के भीतर दहशत का माहौल बना हुआ है।
  • सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
  • फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी था।
  • पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
  • पुलिस सभी घायलों और मृतकों के नाम पता लगाने का प्रयास कर रही।
  • बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
  • हालांकि बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
  •  
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें