प्रियंका गांधी को यूपी चुनाव में कांग्रेस की कमान दिये जाने की खबरों के बीच आज अचानक उनके रायबरेली आने का कार्यक्रम तय हुआ है। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आज पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित उमाशंकर मिश्र का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं को जमावड़ा लगा हुआ है। इस बीच प्रियंका गांधी भी मृतक कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा के घर शोक व्यक्त करने आ रही हैं।

  • स्वर्गीय उमाशंकर मिश्र 92 वर्ष के थे और पिछले कई दशकों से जिले में पार्टी की कमान संभाल रहें थे।
  • लम्बे अरसे से बीमार चल रहें रायबरेली जिलाध्यक्ष पंडित उमाशंकर मिश्र का आज सुबह निधन हो गया, उनके निधन की खबर से कांग्रेस नेताओं में शोक व्याप्त है।
  • मिश्र के निधन के सूचना पार्टी नेताओं के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी को भी दी गई।
  • कहा जा रहा है कि पार्टी के कद्दावार नेता के निधन की सूचना मिलने पर प्रियंका गांधी ने उनके आवास पर जाकर परिजनों से मिलने का निर्णय किया है, और कुछ ही समय बाद वह अपनी मां के संसदीय क्षेत्र पहुंच जाएगीं।
  • मालूम हो कि उमाशंकर मिश्र 1951 में फिरोज गांधी के साथ कांग्रेस से जुड़े थे, और उनके परिवार की चार पीढ़ियां कांग्रेस के साथ काम कर रहीं हैँ।
  • फिरोज गांधी के अतिरिक्त मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सभी चुनावों में कुशल प्रबंधक की भूमिका अदा की थी।
  • बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिश्र के घर पहुंच कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।
  • वहीं, मिश्र के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि स्वर्गीय उमाशंकर मिश्र का अंतिन संस्कार आज ही डलमऊ में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें