उत्तर प्रदेश के विधासनभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव तीन चरणों में संपन्न होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए एक के बाद एक चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं, शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जिलों के दौरे पर थे, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 4 जिलों के दौरे पर थे, जिसके तहत सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अलीगढ़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुवली पार्क में चुनावी जनसभा का संबोधन किया।

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

वृन्दावन-मथुरा को नगर निगम बनाया:

  • प्रदेश सरकार ने मथुरा और वृन्दावन को नगर निगम बनाने का काम किया।
  • जिसके लिए मथुरा सांसद, भाजपा मथुरा के साथियों ने काफी मेहनत की।
  • अब पवित्र तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा।
  • हमने विकास के लिए बोर्ड भी घटित किया है।

पवित्रता बरक़रार रहेगी:

  • मथुरा की पवित्रता बरक़रार रहेगी।
  • सांसद हेमा मालिनी ने कई बार संसद में इस मुद्दे को उठाया।
  • पेयजल, सिंचाई आदि के लिए जल उपलब्ध कराने की योजना तैयार कर ली गयी है।
  • 8 महीनों से प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और आगे होगा भी नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें