यूपी के बरेली जिले में भूख की वजह से एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पति के मुताबिक भुखमरी ने उनकी पत्नी की जान ली है। परिजनों का कहना है कि 5 दिन से महिला की तबीयत ठीक नहीं थी।

बैंक खाते में पैसे होने का दावा

  • गौरतलब है कि बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के वार्ड-15 की पचास साल की सकीना के पास दो वक्त की रोटी के लिए अनाज तक नहीं था।
  • दरअसल इनके बेटों ने इन बुजुर्ग दंपत्ति को अलग कर रखा था और पति की बीमारी की वजह से इनके सारे पैसे और जेवर बिक गए थे।
  • गरीबी की वजह से यह दंपत्ति भुखमरी का शिकार था।
  • पति कई दिनों से राशन की दुकान के चक्कर लगा रहा था लेकिन हर बार उसे टकरा दिया जाता था।
  • पति के मुताबिक राशन डीलर ने बायोमेट्रिक निशान के लिए महिला की मौजूदगी की मांग की।
  • पति इसहाक का आरोप है कि भुखमरी में सकीना की जान चली गई।
  • मुहल्ले वाले गाहेबगाहे उनकी मदद कर दिया करते थे।
  • लेकिन यह मदद भी उनकी जान नहीं बचा सकी।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने इस मामले में जांच कमेटी गठित की है।
  • वहीं एसडीएम मीरगंज राम अक्षरवर चौहान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
  • वहीँ सोशल मीडिया पर महिला की पासबुक पोस्ट कर एक व्यक्ति ने उसके खाते में 4572 रुपये होने का दावा किया है।
  • ये पासबुक असली है या नकली ये जांच का विषय है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें