उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इसके लिए सभी पार्टियां पूरे प्रदेश का दौरा कर जनसभाएं कर रही है। इसी क्रम में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।

सीएम योगी का संबोधन :

  • आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर में जनसभा संबोधित कर रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कई बातें कहीं।
  • सीएम योगी ने कहा कि अच्छे लोग चुनेंगे तो विकास के लिये कहीं भटकना नही पड़ेगा।
  • उन्होंने कहा कि पहले यूपी का व्यापारी पलायन करता था मगर हमने कानून का राज स्थापित करने का जो काम शुरू किया है, उसका परिणाम आ रहा है।
  • सीएम योगी ने कहा कि बार-बार कोर्ट भर्तियों पर रोक लगाता था मगर अब हम इसे सही ढंग से कोर्ट ले जा रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि अब भर्तियां बड़ी संख्या में शुरू होने जा रही हैं।
  • सीएम योगी ने कहा कि विकास की सोच रखने वाला ऐसा बोर्ड बने जो नगर को सभी बुनियादी सुविधाएं दे सके।
  • उन्होंने कहा कि जबतक किसानों की आय दोगुनी नही होगी, तब तक खुशहाली नही आयेगी।
  • सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें नगर निकायों के साथ भेदभाव करती थीं।
  • उन्होंने कहा कि कर प्रणाली विसंगतियों से भरी पड़ी है, नगर निकायों को पुनर्जीवित करना है।
  • मनोज सिन्हा बड़ी बड़ी योजनाएं ला सकते हैं लेकिन शहरी क्षेत्र में व्यवस्था तो नगर निकाय इकाई ही ठीक कर सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें