समाजवादी पार्टी में नेताओं के टूटने का सिलसिला खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है। एक के बाद एक लगातार नेता समाजवादी पार्टी को छोड़ते ही जा रहे हैं। इसी क्रम में अब सपा के 2 बार के विधायक भी अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

पूर्व विधायक होंगे भाजपा में शामिल :


  • समाजवादी पार्टी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ आने के बाद से टूट का दौर जारी है।
  • लगातार नेता समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं।
  • इसकी शुरुआत सपा के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब ने इस्तीफ़ा देकर की थी।
  • इसके बाद सरोजिनी अग्रवाल ने भी विधानपरिषद् की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • बीते दिनों सपा के दिग्गज नेता अशोक बाजपेई ने विधानपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।
  • उन्होंने कहा था कि पार्टी में हो रही लगातार उपेक्षा से आहत होकर इस्तीफ़ा दे रहा हूँ।
  • हालाँकि अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी।
  • अशोक बाजपेई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।
  • इसके अलावा शिवपाल-मुलायम खेमें के कई अन्य नेताओं ने सपा से इस्तीफा दिया था।
  • अब सपा से 2 बार विधायक रह चुके एक और नेता ने भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर ली है।
  • कुशीनगर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर पीके राय 2 बार विधायक रह चुके हैं।
  • मगर आज वे समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर भाजपा में शामिल हो जायेंगे।
  • लखनऊ में आज दोपहर साढ़े 12 के करीब पीके राय भाजपा में शामिल होंगे।
  • निकाय चुनाव से पहले कुशीनगर में सपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
  • अब देखना है कि पीके राय के भाजपा में शामिल होने का चुनाव पर कैसा असर पड़ता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें