उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की धमक सुनाई दे गयी है, वहीँ सूबे के राजनैतिक दलों ने निकाय चुनाव के तहत अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, इसके साथ ही राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की रफ्तार को भी बढ़ा दिया है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 16 नवम्बर को बस्ती जिले में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने निकाय चुनाव के तहत एक जनसभा को संबोधित किया।

बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

लोगों को बुनियादी सुविधाएँ नहीं मिल रही हैं:

  • लोग शहरी क्षेत्रों में आते हैं बुनियादी सुविधाओं के लिए, मगर उन्हें बुनियादी सुविधाएँ नहीं मिल पाती हैं 
  • बस्ती हमारा कार्यक्षेत्र रहा है, जनता के लिए दिए गए धन का सही उपयोग हो इस लिए हैम यहां आए हैं,
  • सभी नगर पंचायतों में अगर BJP का बोर्ड गठन हो तो, कोई मूलभूत सुविधाओं पर डकैती नहीं डाल सकता।
  • हमारे जनप्रतिनिधि विकास के बारे में कहते थे, हमारे सांसद हमारे विधायक विकास के साथ जुड़ते रहे और उसी का परिणाम है
  • जब मैं यहां पर पहली समीक्षा बैठक की कमिश्नरी समीक्षा बैठक के लिए यहां पर आया था,
  • तब भी मैंने आपसे कहा था कि, हम लोगों ने बस्ती जनपद में बस्ती की बंद पड़ी मुंडेरवा चीनी मिल के लिए 360 करोड़ रुपए दे दिए हैं,
  • बहुत से अगले महीने ही हम लोग आकर के शिलान्यास का कार्यक्रम यहां पर संपन्न करके एक बार पुनः विकास किस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। 
  • एक-एक रूपए का हिसाब जनता को देना होगा
  • विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
  • विकास की प्रक्रिया पर आपका हक है
  • चीनी मिलों को बेचा गया,
  • किसान परेशान हुए नई चीनी मिलों की स्थापना करेंगे

गोरखपुर में एम्स बन रहा है:

  • कोई किसान उपज के लिए भटक नहीं रहा है
  • गोरखपुर में एम्स अभी बन रहा है गोरखपुर में बंद पड़े 26 वर्षों से फर्टिलाइजर कारखाना भी प्रारंभ होने जा रहा है,
  • यहां पर कही कटाई मिलती कहीं और कोई मिल, सारी मिलों को एक एक करके बंद होती गई।
  • पिछली सरकारों ने अपने भ्रष्ट कारनामों के कारण ऐसी स्थिति पैदा की,
  • जिससे सार्वजनिक क्षेत्र के हमारे जितने भी उपस्थित सभी उपक्रम है वो  91 हजार करोड़ रुपए की घाटे में आज के समय चल रहे हैं।
  • हम सब आज आपके बीच हैं मुंडेरवा चीनी मिल के साथ साथ हम लोगों ने प्रयास किया है कि,
  • पूर्व कि एक चीनी मिल प्रतिवर्ष यहां के गन्ना किसानों के साथ साथ नौजवानों के लिए रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध करवा सके

लोग दूध पीकर सड़कों पर छोड़ देते हैं:

  • आवारा पशुओं के लिए जगह जगह हर चौराहे पर दस-पंद्रह-बीस गोवंश बैठा रहता है,
  • लोग बड़े चालाक हो गए हैं दूध पीकर के सड़कों पर छोड़ देते हैं, समस्या सरकार के सामने आती है, हम लोगों ने तय किया है
  • पहले चरण में हम प्रदेश के अंदर सभी नगर जितने भी नगर निगम है,
  • आज व्यापारी प्रदेश के अंदर आ रहा है और अपराधी प्रदेश से बाहर भाग रहा है।
  • यह अंतर है।
  • आज अपराधी भागता है प्रदेश चोर करके दूसरे राज्यों में जाकर के ठिकाना ढूंढ रहा है, जेलों के अंदर जाकर के अपनी जमानत निरस्त कर आ रहा है,
  • व्यापारी सुरक्षित है हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित पा रहा है और उसके बावजूद इतनी चेतावनी के बाद भी अगर कोई अपराधी फिर भी कोशिश करेगा तो उसका कोई इलाज हमारे पास है
  • मैं आप सब से आग्रह करूंगा सरकार ने कृषि विकास के और आप के हितों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है, सरकार के विकास अभियान के साथ जुड़े।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें