भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘कैप्टेन कूल’ सूबे के वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा।

पहला दिन:

  • कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो दिवसीय दौरे के तहत सूबे के वाराणसी में आ रहे हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी आज शाम को रांची से वाराणसी पहुंचेंगे।
  • हालाँकि, मीडिया हाउस को इस दौरे से दूर रखा गया है।
  • महेंद्र सिंह धोनी दौरे के पहले दिन वाराणसी पहुंचकर नदेसर स्थित एक होटल में कुछ देर आराम करेंगे।
  • होटल में आराम करने के बाद वाराणसी के महमूरगंज स्थित सपोर्ट फिट जिम जायेंगे, जहाँ वो अपने कुछ ख़ास परिचितों से मिलेंगे।
  • इसके बाद धोनी वाराणसी की गंगा आरती में भी शामिल होंगे, जिसके तहत वो राजेंद्र प्रसाद घाट जायेंगे।
  • आरती दर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने जायेंगे।

दूसरा दिन:

  • अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन महेंद्र सिंह धोनी वाराणसी के डीपीएस स्कूल में बच्चों से मिलेंगे और उन्हें क्रिकेट के टिप्स भी देंगे।
  • गौरतलब है कि, धोनी के इस दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, कुछ चुनिन्दा मीडिया हाउस से धोनी मुलाकात भी कर सकते हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी रांची से वाराणसी कार से पहुंचेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें