राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास उस समयहड़कंप मच गया जब पुलिस ने यहां आयुर्वेदिक थाई स्पा एंड सैलून के नाम पर चल रहे मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की।

  • पुलिस की छापेमारी के दौरान पार्लर में मौजूद सात लड़कियों के साथ एक व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया।
  • वहीं पुलिस को स्पा पार्लर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।
  • पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

कई महीनों से चल रहा सेक्स रैकेट

  • क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, पिछले कई दिनों से गोमतीनगर स्टेशन के पास थाई स्प पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना मिल रही थी।
  • पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज गोमती नगर जैसे पॉश इलाके के विनय खंण्ड 4 में आयुर्वेदिक थाई स्पा एंड सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • जिसमे 7 युवतियां और 1 युवक शामिल है।
  • वहीं स्पा पार्लर से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।
  • पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।
  • वहीं बड़ा सवाल ये की राजधानी के पॉश इलाकों में से एक गोमतीनगर में ये स्पा पार्लर कई महीनों से संचालित किया जा रहा था जिसकी पुलिस को सेक्स रैकेट की भनक तक नहीं थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें