राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता पर बलात्कार का केस दर्ज हुआ है भाजपा नेता के खिलाफ अलीगंज थाने में स्थानीय भाजपा नेता नीरज मिश्र पर बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। भाजपा नेता पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर 2 साल तक लड़की का शोषण किया।
  • आरोप ये भी है कि भाजपा नेता ने लड़की से 80 हजार रुपए भी ठग लिए।
  • आरोप है कि एक शादी पार्टी में आरोपी ने लड़की को बिना शादी किये ही पत्नी बता दिया।
  • इतना ही नहीं अब आरोपी नेता खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताकर पीड़िता को धमकी दे रहा है।
  • पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

ब्यूटी पार्लर की युवती ने कराया लखनऊ में भाजपा नेता पर बलात्कार का केस

  • जानकारी के अनुसार, अलीगंज निवासी ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती ने प्रियदर्शनी कालोनी सीतापुर रोड़ मडियांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी रेनू मिश्रा पर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
  • युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा कि वह दो साल तक उसका यौन शौषण करते रहे और कहा कि उससे शादी कर लेंगे।
  • लेकिन जब वह शादी का दबाव बनाने लगी तो नीरज को अपने शादी शुदा होने का डर सताने लगा।
  • पहले तो नीरज मिश्रा बहाना करते रहे, लेकिन जब वह शादी का और दबाव बनाने लगी तो उनकी पत्नी रेनू मिश्रा व नीरज ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
  • पीड़िता ने इसकी शिकायत अलीगंज थाने में की।
  • उसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
  • इस मामले में भाजपा नेता ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें