देश की शीर्ष 500 कंपनियों में शामिल हजार करोड़ की कंपनी पिनकॉन ग्रुप के मालिक मनोरंजन रॉय सहित 4 को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस कंपनी के भंडाफोड़ में 30 हजार से ज्यादा लोगो से धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।


राजस्थान SOG ने किया गिरफ्तार :


  • पिनकॉन ग्रुप का उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा फ्रॉड सामने आया है।
  • इस ग्रुप ने यूपी में लगभग 16 अरब रुपयों की ठगी की है।
  • इस चिटफंड कंपनी ने यूपी के साथ ही राजस्थान को लूटा है।
  • पिनकॉन ग्रुप का निदेशक हरी सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • राजस्थान एसओजी ने निदेशक हरी सिंह को पकड़ा है।
  • साथ ही कंपनी निदेशक मनोरंजन रॉय भी गिरफ्तार किया गया है।
  • चिट फंड का निदेशक विनय सिंह भी पकड़ा लिया गया है।
  • पिनकॉन ग्रुप पर वाराणसी में भी एफआईआर दर्ज है।
  • आगरा मे सूदखोरी का पिनकॉन ग्रुप का धंधा चलता था।
  • इस ग्रुप का यहाँ के बड़े बिल्डर, स्कूल कॉलेजों पर कर्जा है।
  • सूदखोरी का बड़ा रैकेट चलाता था इसका निदेशक हरी सिंह।
  • हरी सिंह के साथ ही विनय सिंह और मनोरंजन रॉय मास्टर माइंड है।
  • मगर फिर भी आगरा पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है।
  • राजस्थान पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में ब्रांच :


  • जानकारी के अनुसार इस फ्रॉड कंपनी की राजस्थान के 12 शहरों में शाखाएं हैं।
  • इस ग्रुप की देशभर में 120 शहरों में शाखाएं हैं।
  • यह कंपनी पश्चिम बंगाल सरकार को मदिरा सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनी है।
  • इस कंपनी पर पहले भी कई बार पुलिस को शिकायतें मिल चुकी थी।
  • कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें