भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी की कमान राज बब्बर को सौंप दी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी द्वारा दिल्ली में की गयी।

गुलाम नबी आजाद से मिलने पहुंची प्रियंका गाँधी:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश की कमान राज बब्बर को सौंप दी है।
  • राज बब्बर को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने से पहले प्रियंका गाँधी गुलाम नबी आजाद से मिली थी।
  • ऐसा कहा जा रहा है कि, इस मुलाकात के बाद ही प्रदेश चुनाव के तहत पार्टी की कमान राज बब्बर को सौंपी गयी है।
  • गौरतलब है कि, राज बब्बर कांग्रेस के पहले ऐसे चीफ होंगे जो दूसरी पार्टियों से आये हैं।
  • गौर करने वाली बात है कि, राज बब्बर इससे पहले जनता दल और समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं।
  • यूपी चीफ की घोषणा के साथ ही उनकी टीम पर भी फैसला लिया जा चुका है।
  • राज बब्बर की टीम में इमरान मसूद, राजाराम पल और राजेश मिश्रा को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।
  • गौरतलब है कि, इमरान मसूद वही नेता हैं, जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में ‘बोटी-बोटी कर देंगे’ विवादित बयान दिया था।
  • सूत्रों के मुताबिक, यूपी चीफ का मुकाबला संजय सिंह और राज बब्बर के बीच था।
  • बाद में प्रियंका गाँधी ने राज बब्बर के नाम पर मुहर लगायी और पार्टी आलाकमान ने इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि कर दी।
  • राज बब्बर से पहले जतिन प्रसाद और राजेश मिश्र के नाम पर भी चर्चा की गयी थी।

राज बब्बर का राजनीतिक सफ़र:

  • राज बब्बर 1989 में जनता दल से राजनीति में उतरे थे।
  • इसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से तीन बार लोकसभा सांसद चुने गये।
  • 2006 में समाजवादी पार्टी से निष्काषित किये जाने के बाद साल 2008 में कांग्रेस का दामन पकड़ा।
  • 2009 के लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।
  • 2014 में उन्होंने गाजियाबाद से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के जनरल वी.के. सिंह से हार गए थे।
  • वर्तमान समय में राज बब्बर उत्तराखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें