[nextpage title=”Cattle drowning in flood water” ]

हमारे देश में गाय को माँ का दर्जा दिया जाता है और बचपन से ही हमें गाय की पूजा करना सिखाया जाता है। लेकिन क्या सच में सब-कुछ वैसा ही है, जैसा कि हम हमेशा से मानते आये हैं या फिर लोगों ने वक्त के साथ बेजुबानों के प्रति अपना नजरिया बदल लिया है। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बारिश के चलते गरोठ तहसील के एक गाँव में आई बाढ़ की वजह से किसानों के मवेशी पानी में बह गए। बाढ़ के पानी में बहती गौमाता को देखकर आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उनका मजाक बनाने लगे। इस दर्दनाक पल में भी लोगों की मानवता नहीं जागी। लोग बेजुबानों को पानी में बहते हुए देखकर उनकी गिनती कर रहे हैं और उनके पानी में डूबने की ख़ुशी मना रहे हैं।

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो…

[/nextpage]

[nextpage title=”Cattle drowning in flood water!!” ]

https://www.youtube.com/watch?v=nA1MEN93m1o&feature=youtu.be

मध्य प्रदेश में जब गौमाता और अन्य मवेशी लोगों की भीड़ के सामने बाढ़ में बहने लगे, तो लोगों ने उन्हें बचाने की बजाय यह नजारा देखकर हंसी-ठिठौली करना ज्यादा पसंद किया। जिस तरह से वे बाढ़ में डूबती गायों की हँसते हुए गिनती कर रहे हैं, उसे देखकर उनके कठोर ह्रदय का पता चलता है।

आपको याद होगा जब शक्तिमान घोड़े की मौत हो गई थी, तो पूरे देशभर में उसका मातम मनाया गया। यहाँ तक कि हमारे राजनेताओं ने अपने फायदे के लिए उसका पुतला तक बना डाला। पर अब जो मध्य प्रदेश में नजर आया है, उससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ हो ही नहीं सकता। जिस देश में गायों की पूजा की जाती है और माँ का दर्जा दिया जाता है वहीं कुछ लोग गायों को बाढ़ के पानी में डूबते देखकर हंस रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के समय लोगों का बेजुबानों के प्रति प्रेम दिखाने का यह तरीका कितना सही है, इसका फैसला आप स्वयं कर सकते हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें