उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के विवादित नेता आजम खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार आजम खान ने एक अधिकारी को धमकाते हुए उन्होंने कहा कि, तुमको उल्टा कर के टांग दूंगा।

अधिकारियों पर ई-रिक्शा में धांधली का लगाया आरोप:

  • सपा सरकार के सबसे विवादित नेता आजम खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।
  • सूबे के शहरी विकास मंत्री आजम खान ने खुद अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर ई-रिक्शा चयन और वितरण में धांधली का आरोप लगाया है।
  • इतना ही नहीं गड़बड़ होने की स्थिति में आजम खान ने अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि, किसी तरह की गड़बड़ हुई तो बिलकुल उल्टा टांग दूंगा।
  • शहरी विकास मंत्री ने ये भी कहा कि, गड़बड़ी के खिलाफ आप पर मुकदमा भी दर्ज करूँगा।
  • आजम खान ने कहा कि, कितने रिक्शे गलत बांटे गए हैं, इसका रिकॉर्ड आ गया है मेरे पास इसलिए मैंने मुरादाबाद में रिक्शा वितरण रोक दिया है।

 पीएम पर भी साधा निशाना:

  • आजम खान ने कार्यक्रम में अधिकारियों पर बरसने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।
  • मंत्री आजम ने कहा कि, पीएम ने लोगों को सेल्फ के बारे में न बताकर सेल्फी के बारे में बताया है, जिसके चलते बच्चा ट्रेन पर लटकते हुए सेल्फी लेता है और खम्बे से टकराकर अपनी माँ-बाप की एकलौती संतान खत्म हो जाती है।
  • आजम खान ने कहा कि, रोज करीब 2-3 हजार युवा सेल्फी की वजह से मर रहे हैं।
  • कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर आजम खान ने कहा कि, कांग्रेस को दुआ की जरुरत है और शीला दीक्षित बुजुर्ग है कांग्रेस के लिए दुआ करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें