बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स- द रिटर्न ऑफ जैन्डर केज‘ (xxx return of xander) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए पिछले काफी समय से हॉलीवुड में शूटिंग कर रही थी। इसी कारण दीपिका बॉलीवुड की फिल्म साइन नहीं कर रही थी। इस फिल्म के लिए कई अभिनेत्रियों ने ऑडिशन दिया था मगर अंत में दीपिका को ही चुना गया।

एक्शन से भरपूर है ट्रेलर (xxx return of xander) :

  • इस ट्रेलर में एक्शन की भरमार है।
  • इसके साथ ही ट्रेलर में विन डीजल की एंट्री भी धमाकेदार है।
  • दीपिका ने ट्रेलर अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है।
  • हालांकि इस ट्रेलर में दीपिका महज 5 सेकेंड के लिए दिखाई दी हैं।
  • पूरे ट्रेलर में उनकी हल्की-हल्की झलक ही देखने को मिलती हैं फिर भी उनका लुक काफी खतरनाक लगता है।
  • डायरेक्टर डीजे करूजो की इस फिल्म में दीपिका `सेरेना` का रोल निभा रही हैं, जो फिल्म के मुख्य किरदार केज (विन डीजल) की गर्लफ्रेंड हैं और एक शिकारी भी।

https://www.youtube.com/watch?v=Stb7iIn1CDA

  • विन डीजल, डॉनी येन, टोनी जा, निना डॉबरेव, रोरी मकेन, रबी रोज और सैम्युएल एल जैक्सन जैसे सितारे भी दीपिका के साथ हैं।
  • ‘ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जैन्डर केज’  20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें