यूपी के मुजफ्फरनगर जिला के छपार थाना क्षेत्र में 8 हथियार बंद बदमाशों ने एक भेड़ चरवाहा का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस और SOG की टीम ने आनन-फानन में घंटो तक जंगल में ग्रामीणों के साथ कॉम्बिंग की, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। पुलिस की माने तो अपहृत युवक के मोबाईल से उसके भाई को फ़ोन कर पहले आठ लाख और बाद में एक करोड़ की फिरौती की माँग की है। फ़िलहाल पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।

पिछले दस दिन से भेड़ों को चराने निकला था दल

  • दरअसल सहारनपुर जिला के शिवदासपुर गांव निवासी प्रेम सिंह गड़रिया नाम का व्यक्ति भेड़ पालने का काम करता है।
  • जिसके चलते भेड़ों को चराते हुए प्रेम सिंह अपने दो अन्य साथियो के साथ मंगलवार की रात मुज़फ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र के ताजपुर गाँव में पहुँचा।
  • रात होने के कारण प्रेम सिंह अपने दो साथियो मैनपाल और अर्जुन के साथ बंद पड़े एक दूध प्लांट में अपनी लगभग 250 भेड़ो के साथ रुक गया।
  • प्रेम सिंह के साथी अर्जुन का आरोप है कि रात को आठ हथियार बंद बदमाश आकर मारपीट करने लगे और प्रेम सिंह को अपने साथ ले गए।
  • जाते-जाते बदमशों ने आठ लाख रूपये की फिरौती की भी माँग की है।
  • वहीं एसपी सिटी ने बताया की पिछले दस दिन से एक दल भेड़ों को चराने के लिए निकला हुआ था।
  • कल रात में वो दल छपार क्षेत्र के ताजपुर रोड पर रुका हुआ था।
  • स्थानीय पुलिस को रात को लगभग दो-ढाई बजे ये सूचना मिली थी।
  • वहाँ पर तीन लोग थे दो सो रहे थे एक चौकीदारा कर रहा था।
  • भेड़ों की उसी समय 6-7 लोग आये और उनमे से उनके एक साथी को पकड़ कर ले गए।

पहले 10 लाख फिर मांगे एक करोड़

  • इनमे से जो एक था उसने पास ही की बरला चौकी को सूचना दी।
  • पुलिस मौके पर आई फिर सुबह होते होते ये जानकारी हुई की जिस व्यक्ति को ले गए थे।
  • प्रेम नाम के उस व्यक्ति के फ़ोन से उनके द्वारा उसके भाई को जो रामपुर मनिहारान क्षेत्र सहारनपुर में रहता है।
  • उसको फोन किया गया इसके अलावा इसका एक और भाई है।
  • उसे भी फ़ोन किया गया पहले कुछ नहीं बताया दोबारा आठ लाख और फिर तिबारा एक करोड़ की माँग की लेकिन इनकी उनकी हैसियत कही से भी ऐसी नहीं है।
  • क्योंकि वो भेड़ भी बटाई पर लेकर आया है, उसके गाँव में भी जाँच कराई जा रही है।
  • लेकिन मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और छान भीन चल रही है।
  • जल्द ही इस पुरे प्रकरण का खुलासा होगा, कॉम्बिंग की गई थी।
  • पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
  • पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में जल्द की खुलासा किया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें