उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दो लोगों की हत्या के आरोपी को 7 साल बाद मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

कपिल के शो का स्क्रिप्टराइटर बनकर रह रहा था:

  • सूबे के आजमगढ़ जिले में दो लोगों की हत्या के आरोपी राम अभिषेक सिंह को यूपी एसटीएफ ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
  • गौरतलब है कि, अभिषेक सिंह 7 साल से फरार चल रहा था, साथ ही उसने नाम बदलकर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में स्क्रिप्टराइटर बनकर रह रहा था।
  • उत्तर प्रदेश में अभिषेक सिंह पर 30 हजार की ईनामी राशि भी रखी गयी थी।
  • एसटीएफ को जानकारी मिली की अभिषेक सिंह मुंबई के वर्सोवा इलाके में रोहित नाम से पेइंग गेस्ट रह रहा है, जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने उसे उपनिरीक्षक विनय दिवाकर की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया।
  • अभिषेक को मुंबई में एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहाँ उसकी चार दिन की ट्रांजिट रिमांड को मंजूर कर लिया गया है।
  • इसके बाद अभिषेक को आजमगढ़ में सम्बंधित मामले में पेश किया जायेगा।

जमीनी विवाद में हुई हत्या:

  • आजमगढ़ के मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के मऊपरासिन निवासी राम अभिषेक के बाबा गांव के स्कूल के मैनेजर थे। जिनका वहां के पूर्व प्रधान भूरे सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था।
  • 2009 में राम अभिषेक, उसके पिता और मनोज सिंह आदि ने भूरे सिंह समेत कई विरोधियों पर हमला किया।
  • इस हमले में भूरे सिंह तो बच गया, लेकिन रामनरेश शर्मा और रामेश्र्वर राम की मौत हो गई।
  • वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं थी।
  • 2011 में 50 हजार के इनामी मनोज सिंह को पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अभिषेक सिंह फरार चल रहा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें