हाल ही में हुए बुलंदशहर गैंगरेप के मामले में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित माँ-बेटी को दो फ्लैट और 3-3 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

मामले की जांच सीबीआई से कराने को तैयार मुख्यमंत्री:

  • सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित माँ-बेटी के गैंगरेप के जख्मों में मरहम लगाते हुए पीड़ित माँ-बेटी को दो-दो फ्लैट और 3-3 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
  • गौरतलब है कि, पीड़ितों को गाजियाबाद में फ्लैट दिलवाए जायेंगे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर पीड़ित परिवार को उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, वो मामले की सीबीआई जांच कराने क तैयार हैं।
  • साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने पीड़ित माँ-बेटी के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश की है।
  • अखिलेश यादव ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और अन्य लोग पीड़ितों को क्या क्या समझा रहे हैं, ये भी देखना चाहिए।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, वो सभी पीड़ितों से जो कह रहे हैं, क्या वो राजनीति नहीं हैं।
  • उन्होंने गैंगरेप की घटना पर कहा कि, घटना दुखद है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

भाजपा ने बताया जख्मों पर नमक:

  • सीएम ने बुलंदशहर में हुई गैंगरेप की वारदात पर जो आर्थिक सहायता दी है, भाजपा ने उसे पीड़ितों के जख्मों पर नमक बताया है।
  • भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकान्त शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार को उकसाने वाले आरोप की आलोचना की है।
  • राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि, सीएम आजम खान को बर्खास्त करने की बजाय खुद इस मामले को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, जो पीड़ित परिवार के जख्मो पर नमक छिड़कने जैसा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें