बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज सूबे के कानपुर शहर में रैली की, गौरतलब है कि, नितीश कुमार 3 महीने में 7 बार यूपी के दौरे पर आ चुके हैं।

नितीश कुमार के संबोधन के कुछ अंश:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज कानपुर में रैली की।
  • नितीश कुमार का 3 महीने में यह 7वां यूपी का दौरा है।
  • ये रैली कानपुर के घाटमपुर में हुई।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, कानपुर की धरती को प्रणाम करता हूँ।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि, बिहार में 4 महीने पहले शराबबंदी की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जिससे महिलाओं में काफी ख़ुशी है।
  • उन्होंने यूपी के लॉ एंड आर्डर पर कहा कि, यूपी में शराबबंदी से अपराध कम होगा।
  • उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि, शराबबंदी को लेकर अखिलेश हिम्मत करें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, शराबबंदी की आलोचना करने वाले भी अब खुश हैं।
  • उन्होंने कहा कि, समाज में स्वच्छ वातावरण के लिए शराबबंदी होना आवश्यक है
  • उन्होंने कालाधन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, दो साल बाद भी काला धन वापस नहीं आया है।
  • नितीश कुमार ने आगे कहा कि, किसानों के लिए केंद्र ने कुछ नहीं किया है।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा ने झूठे वादों के बल पर केंद्र की सत्ता पाई है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, लोगों को सचेत रहना चाहिए, उन्हें भड़काया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें