उत्तर प्रदेश में आये दिन कहीं न कही जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम में कई बार अस्पताल की ambulance गाड़ियाँ भी फँस जाती है जिन्हें हम रास्ता देने के बजाये उन्हें उसी जाम में फ़साये रखते हैं। चाहे उस एम्बुलेंस में लेटे मरीज की जान ही क्यों न चली जाये।

  • ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है।
  • राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लगे जाम में एक आपातकालीन एम्बुलेंस फंस गयी।

ambulence

  • उस आपातकालीन एम्बुलेंस में एक मरीज जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहा था।

पढ़ियेः किस तरह पुलिसकर्मी बने एक बूढ़ी मां का सहारा, उत्तर प्रदेश पुलिस का मर्मस्पर्शी रूप।

  यूपी पुलिस के सिपाही ने किया सराहनीय कार्य:

  • उसी समय वहाँ पर उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही वहां पहुँचा।
  • उस सिपाही ने भीड़ में से रास्ता बनवाकर उस आपातकालीन एम्बुलेंस को निकलवाया।
  • सारी भीड़ वहाँ पर कड़ी तमाशबीन बनी रही।
  • आज के समय में हम मे इंसानियत ख़त्म होती जा रही है।
  • हम अपनी आँखों के सामने ऐसे कई द्रश्य देखते हैं मगर उन्हें देखकर भी अनदेखा कर देते हैं।
  • हमारी एक छोटी सी कोशिश से किसी की जान बचायी जा सकती है।
  • तो फिर क्यों हम सब ये देख कर अंधे बन जाते हैं।
  • क्यों हम लोग रास्ते से गुजरने वाली आपातकालीन एम्बुलेंस को रास्ता नहीं देते ?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें