उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हुई तीन दिन की महाहड़ताल में पहले दिन जमकर हंगामा काटा गया, इस महाहड़ताल में करीब 250 कर्मचारी संगठनों के 16 लाख कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री को दी भद्दी-भद्दी गालियाँ:

  • महाहड़ताल में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सूबे की समाजवादी सरकार पर आरोप लगाये।
  • इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भद्दी-भद्दी गालियाँ दी।
  • गौरतलब है कि, प्रदर्शन कर रहे सदस्यों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

प्रदर्शन रोकने की बात के चलते पुलिस पर पथराव:

  • सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे।
  • जिसके कारण पुलिस ने उनसे प्रदर्शन रोकने की बात कही।
  • गौरतलब है कि, हजरतगंज में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन को करने पर रोक लगा दी गयी है।
  • प्रदर्शन रोकने की बात पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।
  • जिसके चलते पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
  • प्रदर्शन के चलते राजधानी में संपत्ति को भारी नुक्सान पहुंचा है।

मांग:

  • उनकी मांगे हैं कि, संविदा सफाई कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए आरक्षण व्यवस्था को खत्म किया जाये।
  • कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शासकीय संकल्प 26 सितबर 1968 के आधार पर की जाये।
  • नगर निगम और नगर पालिका के 35 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की है।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=b1sdny0x9xM&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें