आज हमारे भारत देश को आज़ाद हुए 70 साल हो चुके है। इस आज़ादी को प्राप्त करने के लिए हम सभी भारतीयों ने काफी बलिदान दियें है। इस जश्न के माहौल को पूरा भारत देश हर साल पूरे ख़ुशी के साथ मनाता आ रहा है। इस अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google doodle) ने भी अपनी ख़ुशी व्यक्त की है।

गूगल ने बढ़ाया मान (Google doodle) : 

  • गूगल ने आज एक डूडल के जरिए भारत के स्वतंत्रता दिवस के पर्व को अपनी वेबसाइट के होमपेज पर जगह दी है।
  • स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण को गूगल ने अपने होमपेज पर दर्शाया है।
  • गूगल ने यह काम कर स्वंत्रता दिवस पर उस ऐतिहासिक पल को दुबारा जीवंत कर दिया है।

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित!

  • गौरतलब है कि यह वही ऐतिहासिक भाषण था जिसमें संपूर्ण राष्ट्र को नेहरु जी ने संबोधित किया था।
  • उन्होंने कहा था कि मध्यरात्रि की इस बेला में पूरी दुनिया नींद के आगोश में सो रही होगी।
  • साथ ही कहा कि हिंदुस्तान एक नई जिंदगी और आजादी के लिए अपनी आंखें खोल रहा होगा।
  • डूडल में एसेम्बली हॉल की तस्वीर बनी हुई है जिसमें भारत के पहले स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की गई थी।

प्रधानमंत्री के आदर्श ग्रामों में शुरू हुई वाई-फाई सेवा!

  • भारत में स्वतंत्रता दिवस अन्य त्यौहारों की तरह बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
  • इस दिन लोग सुबह उठकर झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाते हैं और देश के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं।
  • देश की राजधानी दिल्ली में भी इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
  • भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश के नाम संबोधन कहते हैं।
  • इस दिन सभी लोग देश की आजादी के लिए शहीद क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें नमन करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें