उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव आज एटा के दौरे पर थे।

बांटें कन्या विद्याधन के चेक:

  • सूबे के सिंचाई मंत्री और सपा के प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव आज एटा के दौरे पर थे।
  • अपने एटा जिले के दौरे के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने वहां कन्या विद्याधन का वितरण किया।
  • कन्या विद्याधन वितरण के बाद शिवपाल सिंह यादव ने एटा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी।

नेताजी का इशारा ही मेरे लिए पर्याप्त है:

  • सूबे के सिंचाई मंत्री और पार्टी प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव आज कन्या विद्याधन के वितरण और जिलेवार विकास कार्यों की समीक्षा के तहत एटा जिला पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने कन्या विद्याधन का वितरण किया और उसके बाद अपनी समीक्षा बैठक लेने पहुँच गए।
  • बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उत्पीड़न के खिलाफ लड़े।
  • कौमी एकता दल के विलय के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, अंसारी बंधुओं पर आखिरी फैसला नेताजी को ही लेना है।
  • मुख्यमंत्री से नाराजगी की बात कर उन्होंने कहा कि, कोई नाराजगी नहीं है और उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश को उनकी विकास की योजनाओं के लिए धन्यवाद् भी दिया।
  • नाराजगी के विषय पर शिवपाल सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि, मैंने अपनी नाराजगी नेताजी बताई और नेताजी का इशारा ही मेरे लिए पर्याप्त है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें