उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवयुग डिग्री कॉलेज में ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने फौजी भाइयों के हाथ में राखी बाँधकर उनकी लम्बी आयु के लिये भगवान से प्रार्थना की।

  • जैसे कि  आपको पता है कि रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है।
  • देश की सीमा पर देश की सुरक्षा करने के लिये तैनात फौजी भाई अपने घर से  मीलों की दूरी पर रहते हैं।
  • देश की सुरक्षा के हमारे जवान अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं।
  • शहीद हुये जवानों की याद में ही आज नवयुग डिग्री कॉलेज में याद करो कुर्बानी प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में भारतीय सेना के लिए मनाया गया ‘वीरता दिवस’!

फौजी भाइयों ने अपनी बहनों को दिया सुरक्षा का वचन:

  • जिसमें छात्राओं ने फौजी भाइयों के माथे पर  तिलक करके उनकी कलाईयों पर राखी बांधी।
  • छात्राओं ने अपने फौजी भाइयों की आरती उतार कर उनकी लम्बी उम्र के लिये भगवान से प्रार्थना भी की।
  • फौजी भाइयों ने भी अपनी बहनों को आशीर्वाद देते हुये उनकी सुरक्षा करने का वचन दिया।
  • इस कर्यक्रम में छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गये।
  • नवयुग डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने फौजी भाइयों के साथ सेल्फी भी ली।

यह भी पढ़ें : वीडियो: भारतीय सेना ने बुरहान बानी के गाँव में पाकिस्तान का झंडा हटाकर फहराया ‘तिरंगा’!

[ultimate_gallery id=”16296″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें