उत्तर प्रदेश में करीब आते विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मुद्दा कोई भी प्रदेश सरकार के कद्दावार मंत्री आजम खान हमेशा अपनी टिप्पणी पेश करते रहें हैं। अपने विवादित बयानों के लिए पहचान रखने वाले प्रदेश सरकार के कद्दावार कैबिनेट मंत्री आजम खान ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है।

  • इस बार आजम ने ओलंपिक खेलों में राजनीतिक दखल को लेकर नराजगी जाहिर की है।
  • दीपा कर्माकर की असफलता को लेकर भी सपा नेता ने पीएम को आड़े हाथों लिया।
  • आजम ने कहा कि मुल्क में खेलों को बढ़ावा देना यहां की सरकार की जिम्मेदारी है।
  • इसके साथ ही आजम ने कहा कि जनता को इस मामले में केन्द्र सरकार से जवाब तलब करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने आजम खां पर किया विवादित ट्विट!

संगीत सोम पर साधा निशानाः

  • कैबिनेट मंत्री आजम खां ने ओलंपिक खेलों की गड़बड़ी के लिए तो पीएम को जिम्मेदार ठहराया ही साथ ही उन्होने बीजेपी नेता संगीत सोम पर भी निशाना साधा।
  • सोम न  कुछ दिन पहले यूपी चुनाव को हिंदुस्तान-पाकिस्तान का चुनाव बताया था।
  • इस बारे में जब आजम से पूछा गया तो वह भड़क उठें।
  • आजम ने कहा कि अरे किसकी बात करते हो, वो तो गौ हत्यारा है, उसके गौकशी के कई कारखाने चलते हैं।
  • सपा नेता ने कहा कि सोम दंगे और 376 के मुल्जिम हैं।
  • अगर ऐसा ही चलता रहा, तो बीजेपी यूपी में 20 सीटों तक ही रह जाएगी।

सिर्फ 24 घंटों में आजम खान ने दिये 3 बड़े विवादित बयान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें