उत्तर प्रदेश की विधानसभा का आज से मानसून सत्र शुरू हो गया है, हालाँकि, सदन में मानसून सत्र के पहले दिन कुछ खास काम नहीं हो पाया।

पहले दिन स्थगित की गयी विधानसभा:

  • सूबे की विधानसभा में आज से मानसून सत्र शुरू हो गया है।
  • हालाँकि, आज पहले दिन सदन में सपा विधायक के निधन के सन्दर्भ में मौन रखा गया।
  • जिसके बाद सदन के पहले दिन की कार्रवाई स्थगित कर दी गयी।
  • विधानसभा में सपा नेता मो० इरफ़ान को श्रद्धांजलि दी गयी।
  • मो. इरफ़ान मुरादाबाद के बिलारी से विधायक थे।
  • इस कारण आज सदन में किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की गयी है।

नहीं पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य:

  • विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन किसी प्रकार की चर्चा नहीं की गयी।
  • विधानसभा आज सपा विधायक मो. इरफ़ान के निधन पर मौन रखकर स्थगित कर दी गयी।
  • इस दौरान सदन में पूर्व बसपा नेता और वर्तमान में भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं पहुंचे।
  • वहीँ विधायक काजिम रजा और विधायक दिलनवाज खान बहुजन समाज पार्टी के खेमे में दिखाई दिए।
  • इसके अलावा विधायक फ़तेह बहादुर और विधायक राजेश त्रिपाठी भाजपा विधायकों के साथ बैठे नजर आये।

कल के कार्यक्रम:

  • मानसून सत्र के दूसरे दिन 23 अगस्त को करीब 12.20 बजे अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।
  • उसके अगले दिन 24 अगस्त को बजट पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया होगी।
  • कार्य मंत्रणा बैठक में फैसला लिया गया कि, 25 से 28 अगस्त तक विधायी कार्य नहीं होंगे।
  • जबकि 29 से 30 अगस्त को विधायी काम फिर से शुरू कर दिए जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें