रविवार को बसपा प्रमुख ने आगरा में रैली करके यूपी चुनाव का शंखनाद कर दिया है। इसके बाद भी बहुजन समाज पार्टी  में शुरू हुआ बगावत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक पार्टी के बड़े नेता बसपा से अलग होते जा रहें हैं। फिलहाल बसपा नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्या और आरके चौधरी के बाद अब स्तंभ माने जाने वाले बसपा के पूर्व सांसद बृजेश पाठक ने बगावत कर दी है। बृजेश पाठक बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी नेतृत्व को इसकी भनक तक नहीं लगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिलाई सदस्यताः

  • बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद बृजेश पाठक आज बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
  • दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
  • बृजेश बसपा से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और उन्होंने बसपा की तरफ से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था।
  • बसपा के जातीय समीकरण में अब तक उनकी अहम भूमिका रही है।
  • दलित-ब्राह्मण गठजोड़ में पाठक की बड़ी भूमिका थी।
  • बृजेश मायावती की आगरा रैली में मीडिया संयोजक थें।
  • उनकी पत्नी भी उन्नाव से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है।

बागी नेता स्वामी प्रसाद ने बसपा सुप्रीमो को दिया जवाब!

2017 में बनाएंगे बीजेपी की सरकारः

  • बृजेश ने कहा कि 2017 में बीजेपी की सरकार बनवाएंगे।
  • उन्होने कहा कि बसपा में अब सर्वजन का सम्मान नहीं होता है, सर्वजन की उपेक्षा की जा रही है।
  • हम लोग जब- तक जहां भी रहते हैं पूरी निष्ठा के साथ  तन-मन से काम करते हैं।
  • उन्होने कहा कि ब्राह्मणों को बीएसपी से मैने ही जोड़ा था।
  • बृजेश ने कहा कि यूपी में गुण्डा और माफियाओं का राज है।

सतीश चंद्र मिश्र ने जारी किया बयानः

  • वहीं बसपा महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने आज बृजेश पाठक को बर्खास्त करने का बयान जारी किया।
  • बसपा ने बृजेश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त किया गया।

बसपा के बागियों ने बढ़ाई मायावती की मुश्किलें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें