उत्तर प्रदेश की विधानसभा पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदर्शन के चलते उनपर एफआईआर दर्ज कर दी गयी है।

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर हुई एफआईआर:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में भाजपा नेताओं द्वारा किये गए प्रदर्शन के बाद उनपर एफआईआर दर्ज कर दी गयी है।
  • प्रदर्शन मामले में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत संगठन मंत्री और अन्य कई नेताओं पर एफआईआर की गयी है।
  • भाजपा पार्टी के महामंत्री विजय बहादुर पर भी एफआईआर दर्ज करी गयी है।

FIR Copy

पूरा मामला:

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।
  • प्रदर्शन के चलते राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी।
  • पार्टी के इस प्रदर्शन में भाजपा के कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए थे।
  • प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी।
  • जिसके बाद प्रदर्शनकारियों पर लगातार पानी की बौछारों की गयी।
  • इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
  • पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प के बीच विधानसभा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी थी।
  • गौरतलब है कि, हजरतगंज में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, उसके बाद भाजपा नेताओं द्वारा प्रदर्शन को अंजाम दिया गया।
  • भाजपा द्वारा यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के विरोध में किया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें