“एक विलन”,“बागी” जैसी सुपरहिट मूवीज में काफी अच्छा प्रदर्शान करने के बाद अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक म्यूजिक रियलिटी शो “रॉ स्टार” को जज करते हुए नज़र आ सकती है| म्यूजिक रियलिटी शो “रॉ स्टार” को जज करने के लिए श्रद्धा कपूर अप्रोच किया गया है| श्रद्धा बहु-चर्चित गायक अरिजीत सिंह के साथ शो में जज की भूमिका में नज़र आ सकती है|

  • सूत्रों की मानें तो अरिजीत जहां इस शो में सादगी के साथ प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देंगे|
  • वहीं श्रद्धा इस शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी|
  • कहा जा रहा है, ‘अरिजीत का मशहूर गाना ‘तुम ही हो’ को श्रद्धा पर फिल्माया गया है, और दोनों में अच्छी पटती है|
  • फिलहाल श्रद्धा इस वक़्त चेतन भगत द्वारा लिखी हुई नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में बिज़ी है|
  • श्रद्धा के वापस आने पर रॉ स्टार कि शूटिंग शुरू की जाएगी|

खुद भी गा चुकीं है गाने:

  • शो के निर्देशकों का मानना है कि श्रद्धा इस शो के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है|
  • श्रद्धा ने फिल्म ‘एक विलेन’ का ‘तेरी गलियां’ गाना गाया है जो बहुत मशहूर हुआ था|
  • श्रद्धा एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी गायिका भी है|
  • बताया जा रहा है ‘रॉ स्टार’,इंडियाज रॉ स्टार’ का सीक्वल नहीं है| शो का प्रसारण लाइफ ओके पर होगा|
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें