समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता कल्याण सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल कराने को लेकर पछतावा हो रहा है। मुलायम सिंह ने इसको लेकर आज एक समारोह में अपना दर्द बयां किया। मुलायम सिंह यादव ने आज एक कार्यक्रम में इशारों ही इशारों में कल्‍याण सिंह पर बयान दिया है।

[ultimate_gallery id=”17138″]

  • मुलायम सिंह शुक्रवार को सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भगवती सिंह के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
  • उन्‍होंने कहा है, ‘हमारी पार्टी के लोग नहीं चाहते थे कि‍ भाजपा नेता सपा में शामिल हो, इसके बावजूद उन्हें शामिल कराया।
  • इसमें बीजेपी के कई बड़े नेता हैं, उनका नाम नहीं लूंगा। वे सीएम रहे हैं और आज गवर्नर हैं।’
  • मुलायम ने कहा कि बाद में उनके जाने के बाद हमने अपनी पार्टी के लोगों से माफ़ी मांग ली।
  • मुलायम ने कहा कि हालांकि कल्याण सिंह से आज भी मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं।
  • इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि‍ भगवती सिंह पुराने समाजवादी साथी हैं।

मीडिया बैठा है तो क्या हुआ? जो बात सच है, वह सच है- मुलायम!

भगवती सिंह को नहीं मिला था टिकटः

  • मुलायम सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने भगवती सिंह को टिकट नहीं दिया था।
  • लेकिन भगवती सिंह महोना सीट से निर्दलीय चुनाव में उतरें और जीते भी।
  • सपा प्रमुख ने भगवती सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि भगवती सिंह सिद्धांतों के लिए हमेशा अडिग रहे।
  • उस समय चौधरी साहब ने कहा कि भगवती सिंह को टिकट न देना उनकी भूल थी। यह उनका बड़प्‍पन था। कई बार उनको मानने के लिए मुझे खुद उनके घर जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 84 वें जन्मदिन पर छोटे लोहिया को याद कर भावुक हुए मुलायम!

यह भी पढ़ें: IPS अफसर को धमकाने के मामले में बढ़ सकती हैं मुलायम की मुश्किलें

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें