दुनिया भर में शादी ब्याह को काफी शुभ माना जाता है जहाँ पर बेटियाँ अपने पिता के घर से विदा लेकर पति के घर को जाती हैं। मगर दुनिया का एक देश ऐसा भी है जहाँ पर सिर्फ औरतों के हुकूमत चलती है। यहाँ पर शादी के बाद महिलायें अपने पति के घर नहीं जाती बल्कि उनके पति अपनी पत्नी के साथ उनके घर जाकर रहते हैं। ये सुनने में काफी अजीब लग रहा होगा मगर ये सत्य घटना है।

इंडोनेशिया में है परंपरा :

  • दुनिया भर से अलग इंडोनेशिया के सुमात्रा की मिनांगकबाऊ ऐसी जनजाति है जहाँ पर मर्दों की नहीं बल्कि औरतों की हुकूमत चलती है।
  • इंडोनेशिया में रहने वाली इस मुस्लिम कम्नुनिटी के मर्द शादी के बाद पत्नियों के साथ ससुराल जाते हैं।
  • साथ ही जायदाद में मिली प्रॉप्रटी पर घर की औरतों का अधिकार होता है।

indonesia

  • इसका मतलब है कि जायदाद मां से बेटियों को जाती है और बच्चों को मां का नाम मिलता है।
  • साथ ही परिवार के सभी बड़े फैसलों में औरतों की मर्जी चलती हैं।
  • दरअसल मिनांगकबाऊ इंडोनेशिया में मुस्लिमों का एक बड़ा एथनिक ग्रुप बन गया है।
  • यहां रहने वाली घर की महिलाएं ही पूरे परिवार की मुखिया होती हैं।

indonesia

  • जब भी इस जनजाति में कोई शादी होती हैं तो यहां लड़का पत्नी के घर रहने जाता है।
  • बारहवीं सदी के आस-पास राजा महाराजो दिराजो की मौत के बाद वे अपने पीछे 3 रानियां और 3 बेटे को छोड़ कर चले गये थे।
  • राजा के इस दुनिया से विदा लेने के बाद उनके तीनों बेटों की उम्र काफी कम थी।

indonesia

  • इसके बाद लोगो की सलाह पर राज्य की बड़ी रानी ने शासन का जिम्मेदारी हाथ में ली।
  • इसके बाद से यहां ‘औरतों के राज’ की शुरुआत कर दी गयी है जो आजतक कायम है।
  • वर्तमान समय में इस समुदाय की आबादी लगभग 90 लाख है।

indonesia

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें