चौधरी अजीत सिंह ने आज मसूद अहमद को राष्ट्रीय लोकदल का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। मसूद अहमद इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहें हैँ। मसूद अहमद उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रहें हैं, और आरएलडी के बड़े नेता माने जाते हैं। मालूम हो कि पिछले महीने 31 जुलाई को आरएलडी अध्यक्ष मुन्ना सिंह का निधन हो गया था। जिसके बाद से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली चल रही थी।

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहें हैं।
  • जिसके लिए स्व मुन्ना सिंह के स्थान पर अब मसूद अहमद को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
  • पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत और सियासी नफे नुकसान के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला किया गया।
  • विधानसभा चुनाव से पहले जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना जरूरी था।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह का निधन, पार्टी कार्यकर्ता में शोक!

मुन्ना सिंह के निधन से खाली हुई थी सीटः

  • पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सिंचाई मंत्री रहे मुन्ना सिंह चौहान का गत 31 जुलाई को निधन हो गया था।
  • मुन्ना सिंह पार्टी के तेज तर्रार और जुझारू छवि के नेता माने जाते थे।
  • उनके न केवल पार्टी नेताओं से बल्कि विपक्षी नेताओं के साथ भी मधुर संबंध थे।
  • उनके निधन से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

लखनऊः 11 दिनों के अंदर एक और दरोगा की डेंगू से हुई मौत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें