नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव करवाने के लिए विशेष सदन की बैठक हुआ। इसमें कुल 12 उम्मीदवारों के निर्वाचन के लिए सभी सदस्यों ने नामाकंन किया।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक गठित हुई। इस दौरान कुल 12 उम्मीदवारों ने नामाकंन किये। इसमें बीजेपी के आठ, सपा के तीन और कांग्रेस के एक उम्मीदवार घोषित किया। वही, आम सहमति से कार्यकारिणी  के सदस्य घोषित कर दिया। इस दौरान  कांग्रेस से गिरीश मिश्रा,बीजेपी से पार्षद अरुण तिवारी, राजेश मालवीय, सुनीता सिंघल, सुशील तिवारी, पम्मी, राजेश सिंह गब्बर, रानी कनौजिया, विमल तिवारी, विजय गुप्ता शामिल थे। वही सपास से मो सगीर, राजकुमार सिंह, अजय कुमार दीक्षित कार्यकारिणी सदस्य बने। सभी घोषित उम्मीदवार को बीजेपी की मेयर संयुक्ता भाटिया ने कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें