29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले खेल दिवस के मौके पर आ राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खिलाड़ियों का किया जा रहा सम्मान:

  • 29 अगस्त को मनाये जाने वाले खेल दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति में भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • जहाँ खेल की दुनिया में पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

सिन्धु, दीपा, साक्षी और जीतू को मिला राजीव गाँधी खेल पुरस्कार:

  • राष्ट्रपति भवन में आज देश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
  • रियो ओलिंपिक में बैडमिन्टन में रजत पदक जीतने वाली पी.वी. सिन्धु को राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।
  • उनके अलावा महिला कुश्ती में पहली बार कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक।
  • जिम्नास्ट दीपा कर्माकर और शूटर जीतू राय को राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

रहाणे, ललिता, और रघुनाथ को मिला अर्जुन अवार्ड:

  • राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी ने क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे,
  • रियो ओलिंपिक के फाइनल में पहुँचने वाली लम्बी दूरी की धावक ललिता बाबर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • इनके अलावा पुरुष हॉकी खिलाड़ी वीआर रघुनाथ, और महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और।
  • मुक्केबाज शिवा थापा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

6 कोच को मिला द्रोणाचार्य अवार्ड:

  • खिलाड़ियों के साथ ही इस साल 6 कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • जिनमें दीपा कर्माकर के कोच बिश्वेस्वर नंदी, विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के अलावा एथलेटिक्स कोच नागापुरी रमेंश।
  • इनके अलावा मुक्केबाजी कोच सागर मल ध्याल और तैराकी कोच प्रदीप कुमार और कुश्ती के कोच महाबीर सिंह को अवार्ड दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें