यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और यूपी प्रभारी ओम माथुर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे।

पांच दिवसीय दौरे पर हैं संघ प्रमुख:

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अपने 5 दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ में हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक, अपने इस यूपी दौरे में संघ प्रमुख आरएसएस के स्वयंसेवकों से मिल रहे हैं।
  • वहीँ संघ से जुड़े संगठनों से के लोगों से राय भी ले जा रही है।
  • गौरतलब है, कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तय कर दिया है, वहीँ सपा और बसपा में उम्मीदवार पहले से घोषित हैं।
  • ऐसे में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है।
  • उम्मीदवार के नाम में भाजपा बिहार की हार का भी ख्याल रखेगी।

यूपी भाजपा की मीटिंग में हुए कई फैसले:

  • रविवार को भाजपा के यूपी रप्रभारी ओम माथुर ने भाजपा नेताओं के साथ मीटिंग की थी।
  • चार घंटे तक चली मीटिंग में चुनाव से सम्बंधित कई फैसले लिए गये।
  • प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता होंगे।
  • भाजपा यूपी में 4 परिवर्तन रैली निकालेगी. जिसमें केंद्र की योजनाओं का प्रचार होगा।
  • यह यात्रायें 4 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलेगी।
  • इसके अलावा मीटिंग में 10 से 30 सितम्बर तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक पर फैसला लिया गया।
  • बैठक के लिए 1 सितम्बर से 10 सितम्बर से अभियान चलाया जायेगा।
  • बैठक में आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात और उनके कामकाज व चुनाव को लेकर चर्चा की गयी।
  • बैठक में मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह, महानगर कार्यवाह, विस्तारक और प्रचारक शामिल हुए थे।
  • गौरतलब है कि, राजधानी से पहले संघ प्रमुख आगरा और कानपुर का भी दौरा कर चुके हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें