प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय, हज हॉउस, वीवीआईपी गेस्ट हॉउस के पास स्थित कॉलेज और थानों पर भगवा रंग (गेरुआ रंग) चढ़ाने के बाद खूब सुर्ख़ियों में रही। आखिरकार अपनी किरकिरी करवाने के बाद हज हॉउस से भगवा रंग उतरवा दिया गया था। सरकार ने कई मंत्रियों के आवासों की दीवारें भी भगवा रंग से रंगवा दी।

इन जगहों पर भगवा रंग चढ़ाने के बाद अब सरकार के निर्देश पर इन्वेस्टर्स समिट 2018 में आने वाले लोगों को रिझाने के लिए नगर निगम लखनऊ पार्कों की बाउंड्री वॉल भी भगवा रंग से रंगवा रहा है। भगवा करने के लिए लाखों के टेंडर हो चुके है। पार्कों और डिवाइडरों को भगवा करने के लिए नगर निगम के पुर जोर कोशिश कर रहा है।

आपको बता दें कि नगर जोन चार गोमतीनगर में डिवाडर पर लग रहा है भगवा रंग डिवाडरों पर लगे काले पीले रंगों से नगर निगम यूपी बिजनेस मीट के बहाने रंगों की सियासत पर पूरा जोर दे रहा है। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि निगम के पास वेतन देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन निगम डिवाडर को भगना करने के लिए लाखों के टेंडर कर दिया है।

ये भी  पढ़ें : बरेली: ढाई करोड़ की लूट का खुलासा, 2 सर्राफा समेत 5 लोग गिरफ्तार!

निगम ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए भगवा रंग नगर निगम ने भगवा रंग से सभी पार्को कहा कि जिससे ठेकेदारों की अच्छी कमायी होगी। डिवाडरों सहित नगर निगम रोड के डिवाइडरों का भी बदल रहा है।

[foogallery id=”173622″]

वहीं इस भगवा करने के पीछे रंगो के साथ –साथ पैसों की बर्बादी जारी है। भगवा करने के मामले में नगर आयुक्त से लेकर इंजीनियर तक के लोग कमीशन ले रहे है।

21 एवं 22 फरवरी को होगी  इन्वेस्टर्स समिट-2018 की बैठक

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 में शामिल होंगे।

इस समिट में लगभग 20 केन्द्रीय मत्रियों के भाग लेने की सम्भावना है। समिट को देखते हुए लेकर शहर में एयरपोर्ट से लेकर इंदिरागांधी प्रतिष्ठान, हैनिमैन चौराहा के रास्तों का सुन्दरीकरण किया जा रहा है।

सौंदर्यीकरण के काम में डीआईजी कार्यालय के निकट न्यू हाईकोर्ट परिसर के पास पार्कों की दीवारों को तोड़कर इन पर प्लास्टर और रंगरोगन का काम कराया जा रहा है। इन दीवारों से पुराना रंग हटाकर भगवा रंग से पुताई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : चंद पैसों का लालच दे रहा मौत को दावत

पुताई कर रहे मजदूरों ने बताया कि उन्हें नगर निगम जोन-4 के अधिकारियों ने इस रंग से पुताई करने के निर्देश दिए हैं।

गोमतीनगर में डीआईजी कार्यालय के पास स्थित हाईकोर्ट परिसर के पास विराट खन्ड में बना पार्क इस समय भगवा रंग से रंगा जा रहा है। पार्क की पुताई करने पर इलाके लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन नगर निगम इस पार्क की पुताई करवाने में जुटा है।

इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे हज समिति की पुताई होने के बाद के कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है वैसी ही कार्रवाई नगर निगम के अधिकारियों पर होनी चाहिए जो पार्क की पुताई करवा रहे हैं। इलाकाई लोगों ने पार्क की पुताई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें : छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वॉयरल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें