समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही बदलाव का दौर लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने के बाद से अखिलेश यादव लगातार पार्टी संगठन में बदलाव कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश अपनी टीम बना रहे हैं जिसमें सिर्फ उनके नियुक्त किये लोग ही हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने सपा के प्रवक्ता की टीम को बढ़ाते हुए उसमें 6 नये चहेरे जोड़ दिए हैं।

अखिलेश ने नियुक्त किये प्रवक्ता :

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद मीडिया चैनल की परिचर्चाओं में सपा का पक्ष रखने के लिए 1 जुलाई 2017 को जारी सूची में 6 नये पैनेलिस्ट को जोड़ दिया है। अब मीडिया चैनलों में समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर के राजकुमार भाटी, अनिल यादव, इलाहबाद छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह, फैजाबाद सैय्यद अब्बास अली जैदी, बाराबंकी के फैजान अली, हरदोई के जितेंद्र सिंह उर्फ़ जीतू वर्मा को अधिकृत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : हेलमेट नहीं तो कार्यालय में प्रवेश नहीं

पिछली सूची में ये नाम थे शामिल :

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गयी पिछली प्रवक्तों की सूची में भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबीयों को जगह दी गयी थी। पिछली सूची में अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय चैनल हेतु घनश्याम तिवारी को सपा का पक्ष रखने हेतु कहा था। साथ ही अखिलेश ने 20 नेताओं को मीडिया चैनल में सपा का पक्ष रखने को नियुक्त किया था। इस सूची में सपा छोड़ कर फिर वापस आने वाली पंखुड़ी पाठक की वापसी हुई थी। इसके अलावा जूही सिंह, एमएलसी सुनील सिंह साजन और विधायक नितिन अग्रवाल भी इसमें शामिल थे। साथ ही उदयवीर सिंह, मधु गुप्ता, अनुराह भदौरिया को भी शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें : लोहिया ट्रस्ट पहुंचे शिवपाल यादव ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें