उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में केंद्र व राज्य कर्मचारी आज एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे, यह हड़ताल केंद्र की कामगार नीति के विरोध में है

18 करोड़ कर्मचारी होंगे हड़ताल पर:

  • केंद्र सरकार की कामगार नीति के विरोध में आज देशभर में हड़ताल की जा रही है।
  • जिसमें केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशनों और कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर करीब 250 कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया है।
  • इस महाहड़ताल में देशभर के करीब 18 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे।
  • जिसके चलते सूबे समेत पूरे देश में राज्य कर्मचारी, बैंक, बीएसएनएल, रोडवेज आदि से जुड़े संगठन आज कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
  • जिस वजह से बैंकिंग सेवायें, दूरसंचार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं सबसे ज्यादा बाधित रहेंगी।
  • हड़ताल के चलते केंद्रीय कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहेगा।

हड़ताल की मांगें:

  • पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो।
  • सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों की विसंगतियां दूर की जाएँ।
  • कर्मचारियों ने एफडीआई को भी हटाने की मांग की है।
  • इसके अतिरिक करीब डेढ़ दर्जन मांगों के साथ कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

नर्सों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी दिया समर्थन:

  • इस देशव्यापी हड़ताल को उत्तर प्रदेश की नर्सों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया है।
  • आज आंगनबाड़ी और अस्पतालों में भी काम ठप रहेगा।
  • हड़ताल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जहाँ सरकारी कर्मचारी होने का दर्जा मांग रही हैं।
  • वहीँ नर्सिंग संगठन केंद्र की वादा खिलाफी से नाराज है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें