उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।

संदीप कुमार की सेक्स सीडी लीक मामले में माँगा इस्तीफा:

  • कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।
  • शील दीक्षित ने यह मांग आप नेता संदीप कुमार की कथित सेक्स सीडी मामले में की है।
  • उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
  • इतना ही नहीं शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर देश को शर्मसार करने का आरोप लगाया।
  • गौरतलब है कि, आप नेता संदीप कुमार की सेक्स सीडी मीडिया में लीक हो गयी थी, जिसमें आप नेता आपत्तिजनक स्थिति में नजर आये थे।
  • शीला दीक्षित ने वाराणसी में ’27 साल यूपी बेहाल’ के कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।
  • शीला दीक्षित ने आप नेता आशुतोष के महात्मा गांधी वाले बयान की भी निंदा की।
  • उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु और अटल बिहारी वाजपेयी के भी अन्य महिलाओं के साथ सम्बन्ध थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन इस वजह से उनका राजनैतिक जीवन प्रभावित नहीं हुआ।
  • शीला दीक्षित ने आप नेता आशुतोष पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
  • उन्होंने कहा कि, ये हमारे राष्ट्रपिता का अपमान है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें