कासगंज में हुई हिंसा को लेकर अब राजनीति होना शुरू हो गयी है। उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टी समेत अन्य पार्टियों ने कासगंज में हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आज एक निजी कार्यक्रम के लिए फैजाबाद पहुंचे हुए थे। सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुँचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जमकर हमला बोला।

भाजपा में हर वर्ग है परेशान :

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आज फैजाबाद पहुंचे हुए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर योगी सरकार का ध्यान नहीं है। राज्य सरकार अगर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएँ जानें तो इस तरह की घटनाएँ नहीं होती। योगी सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान दे तो ऐसी घटनाएं नहीं हो सकेंगी। आज उत्तर प्रदेश में किसान परेशान हैं, उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। नौजवानों को रोजगार देने की बात कही थी मगर अभी तक नहीं दिया है।

 

ये भी पढ़ें : इस जिले में समाजवादी पार्टी को है नए जिलाध्यक्ष की तलाश

कार्यकर्ता के साथ लड़ेगी सपा :

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला। सपा नेता ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादा किया था उनमें से एक वादा अभी तक नहीं पूरा हो पाया है। देश के जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। 2019 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ता के बल पर चुनाव लड़ेगी। सपा को इस चुनाव में भारी सफलता हासिल होगी।

 

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद का बयान, भाजपा के कारण मिली ओपी राजभर को पहचान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें